बरेली: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव सुकटिया के कब्रिस्तान में मंगलवार रात एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। युवक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मृतक के चाचा ने थाना बहेड़ी में गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

सुकटिया निवासी बाबू उर्फ नन्हें ने बताया कि गांव की एक युवती ने उनके भतीजे मोहम्मद सलीम के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद युवती के परिजनों ने समझौते का दबाव बनाते हुए एक लाख रुपये की मांग की गई। मंगलवार रात को घर से निकलते समय सलीम ने परिजनों को बताया कि वह दूसरे पक्ष के लोगों को रुपये देने जा रहा है। उसके पास 50 हजार रुपये थे। देर रात तक सलीम घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की।

काफी देर तक न मिलने पर परिजनों और ग्राम प्रधान ने सलीम के मोबाइल पर कॉल। घंटी बजने पर लोग कब्रिस्तान की ओर पहुंचे तो वहां पेड़ पर सलीम का शव लटका देखा। बाबू ने बताया कि उनके भतीजे के पैर मफलर से बंधे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। परिजनों ने आशंका जताई कि सलीम को पहले कुछ नशीला पदार्थ खिलाया गया होगा और बाद में उसका शव फंदे पर लटका दिया होगा।

प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी

ये भी पढ़ें- Bareilly News: डीजे पर रात भर हुआ अश्लील डांस, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज