देश में रसोई गैस का संकट; एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा: केजरीवाल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशभर में ''रसोई गैस की भारी कमी'' को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इजराइल-अमेरिका के प्रति ''समर्थन'' पर सवाल उठाए। 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''ऊर्जा संकट की स्थिति के कारण लगभग एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा है।'' केजरीवाल ने कहा, ''देशभर में रसोई गैस का भारी सकंट है। इसकी वजह यह है कि भारत में आयातित रसोई गैस का 90 प्रतिशत हिस्सा होर्मुज जलडमरू मध्य से आता है। रेस्तरां और होटल इसी संकट का सामना कर रहे हैं। दिल्ली एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) और बिहार से खबरें आ रही हैं कि अगले दो दिन में 50 प्रतिशत होटल बंद होने की कगार पर हैं।'' 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भारत की दशकों पुरानी गुटनिरपेक्ष विदेश नीति को ''ध्वस्त'' करने और ईरान को देश का ''शत्रु'' बनाने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की 75 साल पुरानी गुटनिरपेक्ष नीति को ध्वस्त करके गलती की है। हमें किसी के साथ गुट नहीं बनाना चाहिए था। युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले वह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ खड़े थे। हमने ईरान को अपना दुश्मन बना लिया है।'' 

आप नेता ने यह भी कहा कि शीत युद्ध के समय भी भारत गुटनिरपेक्ष विदेश नीति पर कायम था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गैस, पेट्रोल-डीजल पर अफवाह को लेकर सीएम योगी सख्त, कालाबाजारी को लेकर निर्देश, पूरे प्रदेश में छापेमारी 
LPG संकट ने बीच रेलवे में भी हाहाकार! अब नहीं मिलेगा गर्मागर्म खाना... IRCTC ने कैटरिंग यूनिट्स को माइक्रोवेव-इंडक्शन पर स्विच करने के दिए निर्देश 
चारधाम यात्रा में  गैर सनातनी का प्रवेश वर्जित, मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी
थाईलैंड के फुकेट में टला बड़ा हादसा: एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान निकला एअर इंडिया एक्सप्रेस का पहिया, सभी यात्री सुरक्षित 
Uttrakhand: पर्यटन सीजन से पहले उत्तराखंड के होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय पर छाया संकट