मोटे अनाज उत्पादों से आर्थिक सशक्तिकरण का लक्ष्य, कृषि विश्वविद्यालय में ग्रामीण महिलाओं के लिया 6 दिवसीय प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस कार्यशाला में महिलाओं को मोटे अनाजों पर आधारित मूल्यवर्धित उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय के खाद्य एवं पोषण विभाग द्वारा मोटे अनाज पर आधारित मूल्य संवर्धित उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण परियोजना के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

इसका वित्तपोषण उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार), लखनऊ द्वारा किया गया है। कार्यक्रम की आयोजक डॉ. साधना और डॉ. अनीशा वर्मा हैं। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को मोटे अनाजों से मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार करने की जानकारी दी गई। उन्हें विशेष रूप से मिलेट पास्ता बनाने की विधि, इसके पोषण संबंधी महत्व और इसके माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में कुल 36 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान, महिलाओं को मिलेट पास्ता बनाने की व्यावहारिक प्रक्रिया भी सिखाई गई, ताकि वे भविष्य में इसे आय के स्रोत के रूप में अपना सकें। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कृषि महाविद्यालय की अधिष्ठाता प्रतिभा सिंह थीं।सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. साधना सिंह ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 

उन्होंने कहा कि महिलाएं घर के कार्यों के साथ-साथ मोटे अनाज से उत्पाद बनाकर उनकी बिक्री से मुनाफा कमा सकती हैं, क्योंकि आजकल मोटे अनाजों की मांग बढ़ रही है और इसमें आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर हैं। इस अवसर पर जीपीवी विभाग अध्यक्ष डॉ. संजीत कुमार, कार्यक्रम अन्वेषक प्रोफेसर शिवनाथ सिंह, उपनिदेशक अनुसंधान डॉ. गिरीश गोयल और अन्वेषक डॉ. साधना सिंह सहित सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनीशा वर्मा ने किया।

ये भी पढ़ें : 
बाराबंकी : आलू की बंपर पैदावार से किसानों के सामने संकट, आधे दाम पर बेचने को मजबूर

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गैस, पेट्रोल-डीजल पर अफवाह को लेकर सीएम योगी सख्त, कालाबाजारी को लेकर निर्देश, पूरे प्रदेश में छापेमारी 
LPG संकट ने बीच रेलवे में भी हाहाकार! अब नहीं मिलेगा गर्मागर्म खाना... IRCTC ने कैटरिंग यूनिट्स को माइक्रोवेव-इंडक्शन पर स्विच करने के दिए निर्देश 
चारधाम यात्रा में  गैर सनातनी का प्रवेश वर्जित, मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी
थाईलैंड के फुकेट में टला बड़ा हादसा: एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान निकला एअर इंडिया एक्सप्रेस का पहिया, सभी यात्री सुरक्षित 
Uttrakhand: पर्यटन सीजन से पहले उत्तराखंड के होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय पर छाया संकट