मुरादाबाद : रुचि वीरा बोलीं- अखिलेश यादव जी का मेरे ऊपर आशीर्वाद, साइकिल के सिंबल पर कराया नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद में समाजवादी के उम्मीदवार पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। कल मुरादाबाद से लोकसभा प्रत्याशी की दौड़ में शामिल डॉ. एसटी हसन ने अपना नॉमिनेशन कराया था। एसटी हसन के नॉमिनेशन के बाद पूरे दिन अफवाहों का बाजार गर्म रहा और इस तरह की सूचनाओं मिलती रही कि सपा आला कमान ने डॉ. एसटी हसन का टिकट काटकर बिजनौर से सपा की पूर्व विधायक रुचि वीरा को मुरादाबाद की लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार दिया है।

बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे सपा की दावेदारी कर रुचि वीरा कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां एक बजकर 40 मिनट पर नामांकन कराया और मीडिया से बातचीत कि। उन्होंने उन्होंने मुरादाबाद की लोकसभा सीट के वोटरों से कहा कि सहयोग करें। मुझे आशीर्वाद दें। साइकिल के चुनाव चिन्ह पर नामांकन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना नामांकन साइकिल के चुनाव चिन्ह पर कराया है।

रुचि वीरा ने कहा कि उन्हें सिंबल पहले ही दे दिया गया था। उन्होंने नामांकन दर्ज कराया है, अखिलेश यादव जी का उन पर आशीर्वाद है। उन्होंने मेरे ऊपर भरोसा जताया है। अखिलेश यादव के फोन आने का सवाल पर उन्होंने कहा ना ही उनके पास फोन आया है और ना ही उन्होंने मना किया है।

ये भी पढ़ें :मुरादाबाद : नॉमिनेशन कराने पहुंची रुचि वीरा, बोलीं- एसटी हसन मेरे बड़े भाई उनके लिए नो कमेंट्स

संबंधित समाचार