वाराणसी: बच्चों ने नहीं कटवाए बाल तो पिता ने उठाया यह आत्मघाती कदम, नजारा देख घर वाले रह गए सन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। यूपी के वाराणसी जिले में बेटों के बाल न कटाने से नाराज पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।जिन्हें गंभीर हालत में मलदहिया के सिंह मेडिकल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मिर्जामुराद के ठठरा निवासी शिव प्रकाश सिंह उर्फ छुन्ना सिंह उम्र (45) दोस्तों संग सुबह होली खेलने गए हुए थे। बच्चों का फोन आने के बाद घर लौटे तो बेटों शिवम (15 वर्ष) व सुंदरम (12 वर्ष) पर नाराज हो गए। 

दोनों को बाल कटाने को बोला था लेकिन उन्होंने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया और बाल नहीं कटाया। बच्चों को डांटते हुए कमरे में गए और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर स्वजन में हड़कंप मच गया।

शिव प्रकाश को बीएचयू के ट्रामा सेंटर ले गए। वहां से मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल में लाकर भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव, मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। 

लाइसेंसी पिस्टल के साथ पांच जिंदा कारतूस एवं घटनास्थल के पास से खोखा बरामद कर कब्जे में ले लिया गया। खेती-किसानी करने वाले शिव प्रकाश के बड़े भाई की मौत कुछ साल पहले हो गई थी। पिता के वृद्ध होने की वजह से परिवार की जिम्मेदारी उन पर ही थी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: लक्ष्मण घाट पर स्नान के दौरान युवक ने बैरिकेट किया पार, हुआ हादसे का शिकार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा