हल्द्वानी: बरेली रोड पर हादसा, स्कूटी सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। घर से बाजार जा रहे एक युवक हादसे का शिकार हो गया। किसी अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से वाहन समेत फरार हो गया। आनन-फानन में स्कूटी सवार को एसटीएच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

हरिपुर केशवदत्त अर्जुनपुर निवासी रोहित कोहली (26 वर्ष) मोटाहल्दू स्थित एक ऑटोमोबाइल पार्ट्स निर्माता कंपनी में कर्मचारी थे। मंगलवार को रोहित अपनी स्कूटी लेकर घर से बाजार की तरफ जा रहा था। बरेली रोड स्थित एक शोरूम के पास उसकी स्कूटी में किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को एसटीएच पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। रोहित के चाचा त्रिलोक ने बताया कि रोहित के परिवार में उसकी पत्नी और चार साल का बेटा, माता-पिता व अन्य लोग हैं।

संबंधित समाचार