बहराइच: बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में कराया भर्ती

पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। जिले के खुटेहना गिलौला मार्ग पर बुधवार दोपहर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में बालक समेत पांच लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना गिलौला मार्ग पर बुधवार दोपहर में अरकापुर मोड गांव के पास आमने-सामने से दो बाइक सवार टकरा गए। हादसे में एक बाइक पर सवार पयागपुर थाना क्षेत्र के बेलवा पदम गांव निवासी राम शंकर सोनी पुत्र रामकुमार सोनी और छोटकन पुत्र समान निवासी बड़कागांव पयागपुर समेत पांच लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां हालत गंभीर होने पर दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ट्यूशन से लौट रही बालिका पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर किया घायल

 

संबंधित समाचार