गोंडा: नाबालिग संग दुष्कर्म, आरोपी किशोर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौड़िया बाजार/गोंडा, अमृत विचार। कौड़िया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक गांव में नाबालिग संग दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी जब शौच के लिए गयी थी तब गांव के ही एक किशोर ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी तो परिजन थाने पहुंचे। शिकायत‌ मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कौडिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी जब शौच के लिए घर से बाहर गयी आती तभी गांव के ही एक किशोर ने उसके साथ जबरदस्ती की‌। बेटी ने वापस लौटकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। 

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि पीडिता के परिजनों की शिकायत‌ पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है इसलिए उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। वहीं पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ट्यूशन से लौट रही बालिका पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर किया घायल

संबंधित समाचार