हरदोई: सोने की तरह हुई सरकारी डीजल की लूट, रोजवेज बस का फटा फ्यूल टैंक, टला बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। परिवहन निगम की रोडवेज़ बस सवारियां ले कर लखनऊ जा रही थी। उसी बीच रास्ते में बम्हनाखेड़ा के पास अचानक उसका फ्यूल टैंक फट गया। नतीजतन सैकड़ो लीटर डीज़ल बह निकला। ऐसा देख वहां के लोग डीज़ल लूटने के लिए दौड़ पड़े,जो जिसके हाथ में आया,वही उसमें डीज़ल भरने लगा।

माना जा रहा है कि ऐसे में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। दरअसल लखनऊ-पलिया हाई-वे का निर्माण हो रहा है। बुधवार को कैसरबाग डिपो की रोडवेज़ बस सवारियां ले कर लखनऊ जा रही थी। बघौली थाने के बम्हनाखेड़ा के पास पहुंचते ही सड़क पर पड़ा पत्थर उछल कर फ्यूल टैंक में जा लगा,जिससे टैंक फट गया और उसमें भरा सैकड़ो लीटर डीज़ल बह निकला। ऐसा होते ही ड्राइवर ने तुरंत बस रोक दी और सवारियां उतार दी।

सड़क पर डीज़ल बहने का पता होते ही लोग हाथों में डिब्बा,बाल्टी,बर्तन और बोतले ले कर दौड़ पड़े और डीज़ल लूटने लगे। माना जा रहा है कि चलती हुई बस का फ्यूल टैंक फटने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था,लेकिन ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह की अनहोनी को होने से बचा लिया।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: एसबीआई में ग्राहकों के खातों से करोड़ों की हेराफेरी, शाखा प्रबन्धक निलंबित, हटाया गया गार्ड

संबंधित समाचार