भाजपा मनी लॉन्ड्रिंग के बहाने बनाती है पालिटिकल लॉन्ड्रिंग का मनगढ़ंत केस: अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि जनता अब भाजपा के भ्रष्टाचार से परिचित हो चुकी है। लोग जान गए हैं कि भाजपा मनी लॉन्ड्रिंग के बहाने से पालिटिकल लॉन्ड्रिंग का मनगढ़ंत केस बनाती है।

उन्होंने दावा किया है कि भाजपा सरकार अपनी जांच एजेंसियों के मार्फत विपक्षी नेताओं को बदनाम करने और उनकी गिरफ्तारी से आतंक फैलाने में लगी है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि, भाजपा का सत्ता मंडल पूंजीपतियों का समर्थक है और उनकी वसूली की आदत है। 

प्रदेश में पूंजी निवेश का हवा महल दिखाकर हजारों-लाखों नौकरियां सृजित होने का दावा किया गया। एमओयू तो बहुत से हो गए, लेकिन जमीन पर न तो एक उद्योग लगा और नहीं नौकरियां मिलीं।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: एसबीआई में ग्राहकों के खातों से करोड़ों की हेराफेरी, शाखा प्रबन्धक निलंबित, हटाया गया गार्ड

संबंधित समाचार