फर्रुखाबाद: लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में देर रात युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव नकटपुर निवासी सत्यपाल राजपूत के भाई नेत्रपाल के बेटे कुलदीप से होली पर किसी बात को लेकर गांव के दो लोगों से विवाद हुआ था। इस विवाद में मंगलवार को कुलदीप को चाकू मारने का प्रयास किया गया था।
हालांकि उस समय मामले को रफा दफा कर दिया गया था। इसी रंजिश में बुधवार शाम को खेतों की ओर शौच करने गए सत्यपाल की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज भाटी, मदनपुर चौकी प्रभारी राहुल सिंह ने जांच की। हालांकि अभी आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: एसबीआई में ग्राहकों के खातों से करोड़ों की हेराफेरी, शाखा प्रबन्धक निलंबित, हटाया गया गार्ड
