बरेली: 32 स्कूलों में विकसित की जाएंगी स्किल लैब, बच्चे बनेंगे होनहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत जिले के 32 स्कूलों में स्किल लैब विकसित की जाएंगी। शुरुआती चरण में सभी ब्लाॅक के दो-दो उच्च प्राथमिक स्कूलों में लैब विकसित की जाएगी। शासन से प्रति स्कूल 29.5 हजार के हिसाब भी धनराशि भी जारी की जा चुकी है।

अधिकारियों के मुताबिक स्किल लैब में बच्चों को कई गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा। जूनियर स्तर के छात्रों को इंजीनियरिंग एंड वर्कशॉप, एनर्जी एंड एनवायरमेंट, एग्रीकल्चर, नर्सरी, गार्डनिंग और होम एंड हेल्थ ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा विज्ञान के रोचक प्रयोग से भी सिखाया जाएगा। 

चयनित स्कूलों में लैब की स्थापना, ट्रेड से जुड़ी टूलकिट और अन्य सामग्री जल्द आएगी। इसके अलावा लैब के लिए रंगाई-पुताई, मरम्मत आदि भी कराई जा रही है। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि शुरुआती चरण में स्किल लैब विकसित करने के लिए सभी ब्लॉक में दो- दो स्कूलों का चयन किया गया है। नए शैक्षिक सत्र से लैब में प्रशिक्षण शुरू होगा---संजय सिंह, बीएसए।

यह भी पढ़ें- बरेली: पुराने बस अड्डे से नाॅवल्टी चौराहा होकर नहीं जाएंगी बसें, अब इस रूट से गुजरेंगी

संबंधित समाचार