लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जारी की 8वीं सूची, सीतापुर से नकुल दुबे को मिला टिकट, अमेठी और रायबरेली पर असमंजस बरकरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार देर रात 14 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में यूपी के चार और प्रत्याशियों का नाम भी शामिल है। सूची के मुताबिक गाजियाबाद से डॉली शर्मा, महराजगंज से विधायक वीरेंद्र चौधरी, सीतापुर से नकुल दुबे के टिकट दिया गया। वहीं बुलंदशहर से शिवराम वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया है। 

वहीं, यूपी की हॉट सीट कही जाने वाली अमेठी और रायबरेली के टिकट पर एक बार फिर पेंच फंस गया है। सूत्रों ने बताय है कि यहाँ से गांधी परिवार के चुनाव लड़ने पर असमंजस कायम है।

संबंधित समाचार