बरेली: सरिया निकालने के दौरान छात्र के लगा करंट, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंवला, अमृत विचार: सरिया निकालने के दौरान करंट लगने से बारहवीं के छात्र की मौत हो गई। आंवला-भमोरा रोड के मोतीपुरा गांव निवासी शिव सिंह का सड़क किनारे मकान बन रहा है। 

राजमिस्त्री ने दोपहर में सरिया मंगाई तो शिव सिंह का छोटा बेटा खेमपाल उर्फ छोटू (17) दीवार में रखी सरिया निकालने लगा। सरिया खींचने से वहां से जा रहा बिजली का तार छिल गया और सरिया में करंट आ गया। करंट लगने से खेमपाल बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि खेमपाल बारहवीं में पढ़ता था। वह तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।

यह भी पढ़ें- Weather Update: 29 मार्च को बदलेगा मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी के आसार

संबंधित समाचार