Weather Update: 29 मार्च को बदलेगा मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी के आसार
बरेली, अमृत विचार: जिले का मौसम एक बार फिर तेजी से बदल रहा है। होली के बाद से गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 29 मार्च को बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया है लेकिन इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। दो दिन में तापमान 35 से 36 डिग्री तक पहुंच सकता है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह में तापमान में छह डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दिन के साथ रात के तापमान में भी तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पंत नगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 29 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की संभावना है।
.यह भी पढ़ें- बरेली: भूपेंद्र चौधरी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की, बोले- छत्रपाल को हर हाल में जिताएं
