पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने बृहस्पतिवार को एक बेटी को जन्म दिया है। मान ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी है। 

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ''भगवान ने मुझे उपहार में एक बिटिया दी। उनके आशीर्वाद से मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।'' मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में अपनी नवजात बेटी की तस्वीर साझा की। मान ने साल 2015 में अपनी पहली पत्नी से अलग होने के बाद 2022 में गुरप्रीत कौर से शादी की थी। मान की पहली शादी से एक बेटी और एक बेटा है। 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: पूर्व सांसद-विधायक समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल 

संबंधित समाचार