Lok Sabha Elections 2024: सपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, अखिलेश, शिवपाल और आजम खां नेता करेंगे प्रचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पार्टी महासचिव शिवपाल यादव, राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव, सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन, शाहिद मंजूर, जेल में बंद आजम खां और महबूब अली समेत 40 लोगों के नाम शामिल है। जो सपा के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार और जनसभा करते नजर आएंगे। हालांकि, इस लिस्ट में सपा के मौजूदा सांसद डॉ. एसटी हसन (ST Hasan) का नाम नहीं शामिल किया गया है। पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा।

बता दें कि टिकट कटने से नाराज मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा सांसद एसटी हसन ने चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार से साफ इनकार कर दिया है। हसन ने कहा कि यह उनके समर्थकों की भावनाओं को आहत कर सकता है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: हीना बनी संगीता, प्रेमी महेश संग मंदिर में रचाई शादी, कहा- अब सुरक्षित महसूस कर रही हूं.., देखें Video

संबंधित समाचार