Video गोंडा: आग लगने से ट्रैक्टर जलकर राख, युवक झुलसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटियाथोक/गोंडा, अमृत विचार। इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनोरमा में अज्ञात कारणों से दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर में आग लग गई। आग लगने से टैक्टर जलकर खाक हो गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय गांव का एक युवक भी झुलस गया। 

बलरामपुर जिले के रहने वाला सुनील कुमार धान कुटाई मशीन ट्रैक्टर के साथ जोड़कर गांव-गांव धान कूटने का काम करता है और वह मनोरमा गांव में पप्पू डाकिया के घर में किराए पर रहता है‌। बृहस्पतिवार को उसका ट्रैक्टर घर के सामने खड़ा हुआ था। रात में अचानक उसमें आग लग गई। जब तक सुनील कुमार व अन्य लोगों को जानकारी हुई और आसपास के ग्रामीण दौड़े तब तक आग ने पूरे ट्रैक्टर को चपेट में ले लिया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक ट्रैक्टर जलकर खाक हो चुका था। 

इस घटना में आसपास खड़े दो और ट्रैक्टर को भी आग से नुकसान पहुंचा है‌। आग बुझाने के चक्कर में गांव के ही प्रदीप कुमार व कुछ अन्य लोगों के हाथ भी जल गए। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें -Exclusive: मौत से पहले मुख्तार और उमर की बातचीत का ऑडियो वायरल-बोला जिस्म नहीं, रूह रहेगी

संबंधित समाचार