Farrukhabad: नवनिर्मित भवत की छत से गिरकर युवक की मौत…दोस्तों ने गाड़ दिया शव, चार हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में नवनिर्मित भवन की छत से गिरकर युवक की मौत

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मेरापुर थानाक्षेत्र में पड़ोसी जिला कन्नौज के युवक का शव नवनिर्मित नगर पंचायत भवन संकिसा में गड्डा खोद कर गाड़ दिया था। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। आरोपित कमलेश के अनुसार अंकुश की मौत शराब के नशे में छत से गिरने की वजह से हई थी।
घटनाक्रम के अनुसार कोतवाली छिबरामऊ की पुलिस चौकी प्रेमपुर के गांव नगला सब सुख के रहने वाले अंकुश (24) उर्फ बजरंगी पुत्र अखिलेश कुमार शाक्य छिबरामऊ थाना क्षेत्र के कूदे पुर में आटा मिल में नौकरी करता था। उसके गांव का ही कमलेश उसका दोस्त था।

कमलेश उसको लेकर बुधवार को संकिसा  आया।जहां उसने संकिसा में मेला देखा और दोस्त के साथ शराब पी। इसके बाद उसी पंचायत भवन की छत पर सो गया। रात में छत से गिरने से अंकुश की मौत हो गई। कमलेश ने अपने साथियों के सहयोग से नव निर्मित नगर पंचायत भवन में गड्डा खोद कर गाड़ दिया। जब अंकुश घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने कमलेश से पूछताछ की। 

पूछताछ के दौरान कमलेश ने बताया कि  उसने अंकुश का शव गड्ढे में गाड़ दिया है। उसका शव मेरापुर थाना क्षेत्र के संकिसा में गड़ा हुआ है। पुलिस ने कमलेश को हिरासत में लेकर संकिसा  पहुंचकर अंकुश के शव को बरामद करने का प्रयास किया।  पुलिस ने घटना के 24 घण्टे बाद अंकुश के शव को नव निर्मित नगर पंचायत भवन से बरामद कर लिया। सीओ क़ायमगंज सतेंद्र कुमार ने बताया कि अंकुश के शव का पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि इस नवनिर्मित भवन में छिबरामऊ की लेवर काम करती थी। कमलेश अंकुश को संकिसा का मेला दिखाने के लिए यहाँ लाया था। वह लेवरो के साथ इसी भवन में ठहरे हुए थे। सभी ने रात में शराब पी। शराब के नशे में अंकुश छत से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Mukhtar Ansari Death News Live: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम हुआ पूरा...थोड़ी देर में कड़ी सुरक्षा के बीच गाजीपुर के लिए निकलेगा काफिला

संबंधित समाचार