बुआ के घर जाने के लिए निकले युवक का मिला शव, जांच में जुटी गोंडा पुलिस  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। धानेपुर थाना क्षेत्र के उजैनीकला गांव के मजरा दूबेपुरवा बलुहाघाट को समीप शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल  गयी। युवक की पहचान नवाबगंज थाना क्षेत्र के परबतिया गांव के रहने वाले सूरज निषाद(22) को रूप में हुई है। युवक बृहस्पतिवार को अपने घर से बाइक लेकर नौडिहवा गांव में रहने वाली अपनी बुआ को घर जाने के निकला था लेकिन वह बुआ को घर नहीं पहुंचा। युवक के आंख और गले पर चोट के निशान मिले हैं। उसकी बाइक भी घटना स्थल को करीब ही खड़ी मिली है।

19 - 2024-03-29T150455.355

परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच में जुटी है।  प्रभारी निरीक्षक धानेपुर वेद प्रकाश शुक्ला का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -हरदोई: सड़क के किनारे शव मिलने से फैली दहशत, पुलिस ने शुरु की जांच

संबंधित समाचार