सुलतानपुर: लिफ्ट देकर मोबाइल और नकदी छिनने वाले दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल, तीसरे की तलाश 

धनपतगंज/सुलतानपुर, अमृत विचार। लिफ्ट देकर युवक से मोबाइल और नकदी की छिनैती करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मोबाइल बरामद करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं, तीसरे की तलाश जारी है।

ग्राम पांडेय का पुरवा भरथी सरैया के महेश कुमार ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि 22 मार्च को वह चरथई गांव अपने रिश्तेदारी गया था। वहां से पैदल वापस आते समय जब वह बटपरवा पुल पर पहुंचा तभी तीन लोग बाइक से पास आ कर रुके और मुझे धनपतगंज बाजार लेकर चलने की बात कह कर बाइक पर बैठा लिया। 

वह लोग धनपतगंज बाजार न जा कर दूसरी दिशा की तरफ एक सुनसान  जगह ले गए। वहीं मुझे उतार कर मेरा मोबाइल और 1500 रुपये नगद छीन लिया। शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने क्षेत्र के जज्जौर सिद्धीबीर बाबा मोड के पास  विकास यादव निवासी दौलत सिंह का पुरवा मुड़कटनी व दूसरे व्यक्ति सुभाष यादव निवासी पटना शंकरगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

जिनके पास से छिनी गई मोबाइल और 1500 नगद बरामद हुआ। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं एक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय के जरिए जेल भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ताइक्वांडो खिलाड़ी नव्या अब साई हॉस्टल लखनऊ में लेंगी प्रशिक्षण, परिजनों में खुशी की लहर

संबंधित समाचार