सुलतानपुर: पूर्व विधायक ने विशेष कोर्ट में दर्ज कराया बयान, 10 साल पुराने मामले में लेखपाल ने दर्ज कराया था केस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूर्व विधायक पर सरकारी काम में बाधा, धमकी व गाली गलौज का है आरोप 

सुलतानपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र धम्मौर के भाईं पैमाइश करने गये लेखपाल के सरकारी कामकाज में बाधा, धमकी व गाली गलौच के 10 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक सफदर रजा ने एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट शुक्रवार को अपना सफाई साक्ष्य का बयान दर्ज कराया। 

पूर्व विधायक ने लगाये गए आरोपों से इंकार करते हुए राजनीतिक रंजिशन केस दर्ज कराने की बात कही। बचाव पक्ष के वकील हसन अली व राम अवध यादव ने बताया कोर्ट ने शेष सफाई साक्ष्य के लिए एक अप्रैल की तारीख नियत की है। 

एडीएम के आदेश पर पैमाइश करने गये तत्कालीन भाईं लेखपाल विजय कुमार सिंह ने पूर्व विधायक सफदर रजा के खिलाफ 18 सितंबर 2014 मे धम्मौर थाने में सरकारी कामकाज मे बाधा, धमकी व गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढे़ं: कोर्ट को दिए पत्र में मुख्तार ने जाहिर किया था अपने दिल का दर्द!, बताया था किससे है खतरा... खाने में जहर देने का भी किया था जिक्र

संबंधित समाचार