Banda: मुख्तार की बेटे उमर से बातचीत का AUDIO वायरल; कहा था- 'अल्लाह को अगर जिंदा रखना होगा तो रूह रहेगी...'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। मुख्तार की मौत के बाद शुक्रवार को एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वायरल ऑडियो मुख्तार और उसके बेटे उमर का बताया जा रहा है, हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल ऑडियो में मुख्तार अपने बेटे उमर से जेल में अपनी गंभीर हालत पर चर्चा कर रहा है। 

ऑडियो में मुख्तार की बात पहले उसकी बहू निखत से होती है। जिस पर निखत उमर से बात कराने की बात कहती है। इसके बाद उमर और मुख्तार के बीच बातचीत होती है। जिसमें मुख्तार खुद को करीब 10 दिनों से बीमार बता रहा है। साथ ही रमजान में रोजा भी नहीं रख पाने की बात कह रहा है। ऑडियो में उसने एक वक्त की नमाज अदा कर पाने का भी जिक्र किया है। 

मुख्तार कह रहा है कि अल्लाह को अगर जिंदा रखना होगा तो रूह रहेगी और बॉडी चली जाएगी। जवाब में उमर अंसारी पिता को ढांढस बंधाता हुआ सुनाई दे रहा है और जल्द सब कुछ ठीक होने के बाद परिवार के साथ हज में जाने का वादा कर रहा है। साथ ही उमर कह रहा है कि वह डालीबाग वाली कोर्ट में है मुलाकात की परमीशन करा रहा है। अगर आज परमीशन हो गई तो कल हम और भाभी दोनों लोग मिलने आएंगे। 

उमर मुख्तार से कह रहा है कि हमने न्यूज चैनलों में चल रहे वीडियो में आपको देखा है, आप बहुत कमजोर हो गए हैं। उमर बोल रहा है कि हम समझ रहे पापा बिल्कुल दिख रहा है कि सब जहर का असर है, लेकिन अल्लाह बहुत बड़ा है, आप जल्द सही हो जाएंगे। किसी भी तरह हिम्मत करके फोन कर लिया करिए, आपकी आवाज सुनकर जान में जान आ गई।

यह भी पढ़ें -Banda: माफिया मुख्तार की मौत की होगी न्यायिक व मजिस्ट्रेटी जांच; बेटे उमर ने जेल प्रशासन पर लगाया यह आरोप...

संबंधित समाचार