लखनऊ: रमजान के पाक महीने में हुआ अतीक और मुख्तार का अंत, दोनों की मौत में हैं काफी समानताएं, जानिए कैसे?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

2023 में 22वें रोजे के दिन अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हुई थी हत्या 

इस साल 17वें रोजे में मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से हुई मौत

लखनऊ, अमृत विचार। रमजान के पाक महीने में दो बड़े माफियाओं का अंत हुआ। इसे कुदरत का न्याय कहें या कुछ और। पर, सच यही है कि दोनों का अंत एक साल के अंदर दो रमजान माह में हुआ। 2023 के 22वें रोजा के दिन प्रयागराज के काल्विन अस्पताल में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या की गई। वहीं, इस साल 17वें रोजा के दिन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

दोनों माफियाओं की मौत में कई समानताएं भी हैं। दोनों की मौत जेल में बंद रहने के दौरान हुई। उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या 15 अप्रैल 2023 की तीन हमलावरों ने प्रयागराज के काल्विन अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी। उस वक्त दोनों भाई पुलिस रिमांड में थे। उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए अस्पताल लाया गया था।

वहीं, मुख्तार अंसारी भी पिछले ढाई साल से बांदा जेल में बंद है। उसे दो दिन पहले बांदा मेडिकल कॉलेज में तबियत खराब होने के कारण इलाज के लिए लाया गया था। इलाज के बाद उसे वापस बांदा जेल भेजा गया। गुरुवार को रमजान के 17वां रोजा था। इसी दिन दोपहर जेल में मुख्तार की तबियत बिगड़ी। उसका जेल अस्पताल में इलाज शुरू हुआ। देर शाम को हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

यह भी पढे़ं: गोंडा: पैरामिलिट्री फोर्स के साथ एसपी ने किया रूट मार्च, कहा- अफवाह फैलाने वालों पर है पुलिस की नजर

संबंधित समाचार