प्रयागराज: हाउस टैक्स वसूलने पहुंचे अधिकारी, तो व्यापारी ने छत से कूदने की दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। नगर निगम जोन पांच की एक महिला अधिकारी शुक्रवार को यमुनानगर के नैनी में बकाया हाउस टैक्स वसूलने पहुंची। जिसे देखने के बाद व्यापारी ने छत से कूदने की धमकी दे दी। मामला गरमाया तो व्यापारियों ने महिला अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगा दिया। जिसके बाद काफी देर तक हंगामा चला। 

उस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष व पार्षद राकेश जायसवाल ने अन्य व्यापारियों के साथ कड़ा विरोध जताया है। बताया जाता है कि शंकर ढाल निवासी व्यापारी दीपक केसरवानी के घर शुक्रवार को नगर निगम जोन की महिला अधिकारी साधना दीक्षित अपनी टीम के साथ पहुंचीं थी। उनके साथ अन्य अधिकारी और गनर भी मौजूद थे। 

उन्होंने व्यापारी से बकाया हाउस टैक्स जमा करने को कहा, तो व्यापारी ने साफ शब्दों में कहा कि अभी हमारे पास रुपए नहीं है। आरोप है कि इस पर उनके साथ अभद्रता की गई और सरकारी गाड़ी में बैठा लिया। उनको लेकर आधे घंटे तक घूमते रहे। इसके बाद व्यापारी ने इसकी सूचना पार्षद राकेश जायसवाल को दी तो वह मेवालाल बगिया पहुंचे और महिला अधिकारी से विरोध जताया। 

उन्होंने कहा कि हाउस टैक्स बकाया है। कोई हत्या का मुलजिम नही कि उसे पकड़कर ले जा रहे हैं। अभी यदि उसके पास रुपए नही हैं तो वह बाद मे इंतजाम करके जमा करेगा। इसके बाद व्यापारी को छोड़ दिया गया। वहीं जोन की अधिकारी साधना दीक्षित ने बताया की कर वसूली के लिए गयी टीम से अभद्रता की गयी है। पैसे न होने की बात पर व्यापारी छत से कूदने की धमकी दे रहे थे।

यह भी पढे़ं: गोंडा: पैरामिलिट्री फोर्स के साथ एसपी ने किया रूट मार्च, कहा- अफवाह फैलाने वालों पर है पुलिस की नजर

संबंधित समाचार