शाहजहांपुर: शहर के एक मकान में जोरदार धमाका, पांच लोग झुलसे...जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक निवासी भैया लाल के मकान में सुबह 4:00 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद बरामदे में आग लग गई। इस घटना में पांच लोग झुलस गए।

दरअसल, हादसे के बाद परिवार वाले उठकर भागे तो भैया लाल उसका बेटा अनुज, अनुज की पत्नी इंशिका, दो बेटी अनुष्का और रोहिणी झुलस गए। सभी को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। एफएसएल टीम ने मौके पर जांच की। आशंका जताई जा रही है कि गैस सिलेंडर फटने से आग लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: किराया मांगा तो दबंग ईट भट्ठा मालिक ने खड़ा करा लिया ट्रैक्टर और गारा बनाने वाली मशीन

संबंधित समाचार