Enemy Property: अब और कसेगा शिकंजा...लखनऊ से आई टीम ने तीन शत्रु संपत्तियों की जांच की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में शत्रु संपत्तियों की जांच शुरू हुई

कानपुर, अमृत विचार। शत्रु संपत्तियों को लेकर सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसके चलते ऐसी संपत्तियों पर कब्जा करके रह रहे लोगों में खलबली मची है। जिले में अब तक कुल 34 शत्रु संपत्तियां घोषित की जा चुकी हैं।

टीमें लगातार इन संपत्तियों की सूचना अपडेट करने में लगी हैं। जांच के बाद इन संपत्तियों पर निवास करने वालों को नोटिस भेजा जाएगा। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

जिले में स्थित 34 शत्रु संपत्तियों में सैकड़ों परिवार रह रहे हैं। इनमें कुछ संपत्तियों को जिला प्रशासन ने सीज कर रखा है। इन संपत्तियों पर नए सिरे से किराया तय करने के लिए शासन ने आदेश भी जारी कर दिया है। जल्द ही ये लागू किया जाना है।

एक अपील के तहत लखनऊ से आए टीम के अधिकारी सेवानिवृत्त बिग्रेडियर अरविंदम सिंह, सेवानिवृत्त पीसीएस ओम प्रकाश गुप्ता ने सबसे पहले रावतपुर स्थित शत्रु संपत्ति आबिद रहमान के घर का मुआयना किया था। इसके बाद सदर आपार्टमेंट में सीज एक फ्लैट देखा फिर स्वरूपनगर स्थित मकान का भौतिक सत्यापन किया।

इसमें वर्तमान समय में सैकड़ों परिवार रह रहे हैं। टीम ने रह रहे लोगों से बातचीत कर उनके बारे में जानकारी ली। टीम ने संपत्तियों का भौतिक सत्यापन करने के बाद नगर निगम के संपत्ति विभाग जमीनों के अभिलेख भी देखे। संपत्तियों के जरूरी अभिलेख टीम अपने साथ ले गई है। 

सरकारी की सख्ती से शत्रु संपत्तियों पर कब्जा करने वालों पर हड़कंप मचा है। शहर में तीन जून को नई सड़क हिंसा के मुख्य मास्टरमाइंड मशहूर बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की थी।

पहले प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की जांच कराई। जिला प्रशासन ने शत्रु संपत्ति अधिनियम, 1968 के तहत 'बाबा बिरयानी' दुकान के मालिक की बेकनगंज इलाके में एक व्यावसायिक तीन मंजिला इमारत सहित दो संपत्ति को जब्त कर लिया था।

प्रशासन ने मुख्तार बाबा के आवासीय भटम 'दारुल मौला' पर नोटिस लगाया, जो लगभग 400 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ था। इसकी कीमत पांच करोड़ से अधिक बताई गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने आवासीय भवन में रहने वालों की अपना किराया सरकार को जमा करने के लिए कहा गया था।

पाक नागरिक शाहिद हलीम की 13 संपत्तियों पर चल रही कार्रवाई

पाक नागरिक शाहिद हलीम की 13 संपत्तियों पर कार्रवाई चल रही है। राजस्व विभाग ने जिला प्रशासन से इस पर रिपोर्ट मांगी थी जिसे भेज दिया गया है। ये संपत्तियां 13/389 परमट, 13/390 परमट, 91/146 हीरामन का पुरवा, 116/630 गार्डन, 90/92 दलेल पुरवा, 91/71 दलेल पुरवा, 41/125 नई सड़क, 41/125 नई सड़क, 93/124 अनवरगंज, 93/110 अनवरगंज, 7/190 बशीर बाग स्वरूप नगर, 7/189 एबीसी स्वरूप नगर, 100/406 कंघी मोहाल हैं।

ये भी पढ़े- Ganga Mela 2024: Kanpur का प्रसिद्ध गंगा मेला...आज निकलेगा रंग का ठेला, होरियारों की फौज तैयार

संबंधित समाचार