लखनऊ: मशहूर आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पीआर मिश्र का निधन, नजरबाग में फैला सन्नाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पीआर. मिश्र का शुक्रवार रात 79 साल की उम्र में निधन हो गया। वह मेदान्ता अस्पताल के हृदय रोग विभाग में भर्ती थे। डॉ. पीआर मिश्र ने बलरामपुर अस्पताल से करीब 23 साल पहले सीनियर आर्थोपेडिक सर्जन के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। उसके बाद से वह स्वतंत्र रूप से काम करने लगे। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आने वाले मरीज़ों की चिकित्सा में अपना समूचा जीवन लगाया। बताया जा रहा है कि वह लगभग 35-40 वर्षों तक लखनऊ के श्रेष्ठतम आर्थोपेडिक सर्जन्स में से एक रहे। 

डॉक्टर मिश्र शिरडी साईं बाबा के अनन्य भक्त थे,गुरुवार को वे बिना फीस के मरीजों को अपने नजरबाग वाले निवास पर देखते भी थे। उनके इलाज से कई ऐसे गंभीर मरीजों की जिंदगी बदल गई जिनकी परेशानी लाइलाज बताई जाती थी। उनके निधन से पूरे नजरबाग में सन्नाटा पसरा है। 

डॉक्टर परुशराम मिश्र के पिता स्व रामनगीना मिश्र एक प्रखर राजनेता थे, जो कई बार सांसद भी रहे। डाॅ पीआर मिश्र एक प्रख्यात चिकित्सक के अतिरिक्त एक समाजसेवी भी थे। जिन्होंने अपने समूचे जीवन को असहाय और विपन्न रोगियों की सेवा में लगा दिया।

ये भी पढ़ें -मुख्तार अंसारी के जनाजे में पहुंचा ओसामा, उमड़ा जनसैलाब

संबंधित समाचार