आजमगढ़ पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पांच युवतियों समेत 12 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरनाथ के पास एक रेस्टोरेंट में एसओजी और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पांच जोड़े युवक युवती व होटल के मालिक और मैनेजर सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि सभी के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कई दिन से यह सूचना थी कि कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।

इसी सूचना पर पुलिस ने कल देर शाम यह कार्रवाई करते हुए पांच युवक और पांच युवती के अलावा होटल मालिक विशाल सिंह व मैनेजर सर्वेश यादव दोनों की गिरफ्तारी की गई है। कंधरापुर थाने में अपराध संख्या 87 /24 धारा 3,4,5 और 7 के तहत अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 में दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके पास से आपत्तिजनक सामान चार वाहन व अन्य सामान बरामद किए है।

ये भी पढ़ें -मुख्तार के बडे़ भाई अफजाल अंसारी ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- कहा- वो बेहोश हो रहे थे समय पर इलाज नहीं दिया गया...

संबंधित समाचार