अयोध्या: वैश अंसारी की सपा में हुई वापसी, निष्कासन रद्द 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने अपने पुराने कद्दावर नेता वैश अंसारी का निष्कासन रद्द करते हुए उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को सपा के प्रदेश मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका स्वागत पार्टी का गमछा पहनाकर किया। 

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने बताया कि सपा नेता वैश अंसारी को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। तमाम राजनीतिक दलों ने उन्हें अपने दल में शामिल होने का न्यौता देते रहे परन्तु वह किसी भी दल से नही जुड़े। उन्होंने बताया कि  उनके और अम्बेडकरनगर लोकसभा के प्रत्याशी लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री रामअचल राजभर, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा,विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निषाद द्वारा उनकी वापसी के लिए पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के संज्ञान में लाया गया। जिसपर पार्टी मुखिया ने घर वापस लाते हुए लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। उनके साथ समाजसेवी हनुमान सोनी व मसरूर अनवर ने भी सपा ज्वाइन की है। बताते चले कि सपा नेता वैश अंसारी तीन बार नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके है। दो बार सपा से और एक बार निर्दल चुनाव में उतरे थे।

ये भी पढ़ें -PM मोदी रविवार को मेरठ में रैली को संबोधित कर चुनावी अभियान की करेंगे शुरुआत

संबंधित समाचार