लखनऊ: बस यात्री के कान काटने के मामले में जागा रोडवेज प्रशासन!, चालक को किया ब्लैक लिस्ट, परिचालक कार्यमुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यात्री से मारपीट के आरोप में अनुबंधित बस चालक को ब्लैक लिस्ट किए जाने के साथ ही परिचालक को कार्यमुक्त कर दिया गया है। ब्लैक लिस्ट किए गए चालक को अब दोबारा अनुबंधित बसों की स्टेयरिंग थामने का मौका नहीं दिया जाएगा। इस पूरे मामले में पुलिस और एआरएम की जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने पर मुख्यालय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि गुरुवार को कैसरबाग बस अड्डे पर बस ड्राइवर और यात्री के बीच मारपीट के दौरान कान काटने का वीडियो वायरल हुआ था। इसकी जांच शुरू की जा रही है। बस रोकने को लेकर यात्री और चालक के बीच हुई झड़प की फुटेज खंगाली जा रही है। कैसरबाग बस अड्डे से सीतापुर जा बस संख्या यूपी 34 टी 9813 के बस चालक रियाज और परिचालक शरण मिश्रा को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 

कैसरबाग डिपो के एआरएम अरविंद कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है। इससे रोडवेज की छवि धूमिल हुई है। इस मामले को मुख्यालय ने संज्ञान लिया है। सोमवार को जांच रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी जाएगी। इसके आधार पर क्षेत्रीय प्रबंधक आगे कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढे़ं: लखनऊ: ओमप्रकाश राजभर ने मुख्तार अंसारी की तारीफों में पढ़े कसीदे, कहा- वो गरीबों का मसीहा और क्रांतिकारी था

संबंधित समाचार