Farrukhabad: बीएएमएस के छात्र पर सहपाठियों ने किया कातिलाना हमला; लोगों ने जताई भविष्य में बड़े संघर्ष की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में बीएएमएस के छात्र की सहपाठियों ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।
 
मऊदरवाजा क्षेत्र में मेजर एसडी सिंह आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज से जिला बरेली थाना फरीदपुर क्षेत्र के मोहल्ला एसडीएम कॉलोनी निवासी शैलेन्द्र मिश्रा का पुत्र अदित्य मिश्रा(23) बीएएमएस कर रहा है। आदित्य मिश्रा अपने दोस्त के पास फतेहगढ़ कोतवाली के जयनरायन वर्मा रोड पर गया हुआ था। उसी समय इसी मेडिकल कालेज के  बीएएमएस के छात्र मयंक यादव ,अखिल यादव व क्षत्रेस आये और आदित्य मिश्रा को लाठी-डंडो से मार पीट कर घायल कर दिया। 

सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल आदित्य  को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर इलाज के बाद छात्र आदित्य मिश्रा का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले पर फतेहगढ़ कोतवाल हरश्याम सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में प्रशिक्षु डाक्टर आदित्य ने तहरीर दी है। मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 

मामले की जांच की जा रही है दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने कहा कि कानून से खेलने की किसी भी व्यक्ति को इजाजत नहीं दी जाएगी। बताते चलें की मेजर एसडी सिंह आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज नाला बघार पर पहले भी छात्रों के दो गुटों में संघर्ष हो चुका है। 

अपने-अपने वर्चस्व को लेकर  प्रशिक्षु डॉक्टर एक दूसरे से झगड़ा करते हैं। हालांकि मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर इस मामले में बहुत ही गंभीर है और वह कॉलेज में पूरी तरह से अनुशासन बनाए हुए हैं। इसके बाद भी वर्चश्व को लेकर बीएएमएस के छात्र आपस में भिड़ गए। नतीजतन एक प्रशिक्षु डॉक्टर घायल हो गया। लोगों का मानना है कि प्रशिक्षु डाक्टरों के बीच यह झगड़ा आने वाले समय मे बड़े संघर्ष की ओर इशारा कर रहा है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: हाइटेक फेको मशीन से हैलट में मोतियाबिंद का ऑपरेशन, GSVM के नेत्र रोग विभाग में 25 लाख की मशीन स्थापित

संबंधित समाचार