गोंडा: इसरो में चयनित होकर इटियाथोक के शहबाज अहमद ने बढ़ाया मान, इस पद पर मिली तैनाती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विक्रम सारा भाई अंतरिक्ष केन्द्र केरला में टेक्निकल एसिस्टेंस के पद पर मिली तैनाती

गोंडा, अमृत विचार। अच्छे मुकाम में पहुंचने के लिए सही लक्ष्य और जुनून की आवश्यकता होती है। आपका लक्ष्य सही है और आप परिश्रम कर रहे है तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है कस्बा इटियाथोक के रहने वाले सहबाज़ अहमद ने। 

शहबाज अहमद ने अपने प्रथम प्रयास बड़ी सफलता हासिल की है। उनका चयन  इसरो में टेक्निकल एसिस्टेंस के पद पर हुआ है। पहली तैनाती विक्रमसारा भाई अंतरिक्ष केन्द्र केरला में मिली है। इनके इस सफलता से क्षेत्र के लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त की है। 

सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले शहबाज अहमद के पिता नसीम अहमद इटियाथोक कोतवाली के सामने इलेक्ट्रानिक की दुकान करते है। परिवार में पत्नी शहर बानो बड़ी बेटी कहकशा बानो और बेटा सहबाज अहमद है। बेटी की शादी हो गई है। बेटे सहबाज अहमद का शुरू से ही शिक्षा के प्रति रुझान रहा है। 

शहबाज अहमद की प्रारंभिक शिक्षा इटियाथोक में हुई। इन्द्र कुंवरि इण्टर कालेज इटियाथोक से 2015 में हाई स्कूल प्रथम स्थान, 2019 में राजकीय पॉलीटेक्निक गोंडा से इलेक्ट्रानिक्स ट्रेड में डिप्लोमा किया। 2022 में राजकीय इंजिनियरिंग कालेज सोनभद्र से इलेक्ट्रानिक्स में बीटेक की डिग्री हासिल की। 

उसके बाद शहबाज अहमद ने कई सरकारी उपक्रम में परीक्षा दी, जहां उसका चयन विभिन्न पदों पर हुआ।  लेकिन वह इसरो की परीक्षा के रिजल्ट के इंतजार में रहे‌। 27 मार्च को इसरो ने विभिन्न ट्रेडों में चयनित  अभ्यार्थियों का रिजल्ट निकाला जिसमे सहबाज अहमद को इलेक्ट्रानिक्स डिपार्टमेंट में पहली रैंक मिली।

शहबाज को विक्रमसारा भाई अंतरिक्ष केन्द्र केरला में टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर तैनात किया गया है। सहबाज ने अपनी सफलता का श्रेय पिता नसीम अहमद और माता शहर बानो को दिया है। शहबाज ने कहा कि उसकी सफलता के पीछे शिक्षकों के अलावा माता पिता का बहुत बड़ा रोल रहा। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य हाजी अनवर चौधरी, शकीफ खान, गुलजार अहमद, भोलानाथ, शफीक सिद्दीकी, मुन्ना मिस्त्री, शफीक अहमद ने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें:-सहारनपुर: किशोर की चाकू से गोदकर हत्या, पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी

संबंधित समाचार