गोंडा: मादक‌ पदार्थ की तस्करी के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा, लगाया दस हजार का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले छपिया थाना क्षेत्र के एक आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश एनडीपीएस कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए एक वर्ष के आश्रम कारावास की सजा सुनाई है‌। कोर्ट ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

छपिया थाना क्षेत्र के अगयामाफी गांव के रहने वाले मूसड़ा उर्फ सलमान उर्फ अशफाक पुत्र आशिक अली को छपिसा पुलिस ने वर्ष 2021 में 234 अल्प्राजोलम की नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय को सामने पेश किया था जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। 

मामले में छपिया पुलिस ने विवेचना पूरी कर चार्जशीट दाखिल की थी। ऑपरेशन कनविक्शन’ के तहत पुलिस मामले की प्रभावी पैरवी कर रही थी। शासकीय अधिवक्ता अनुपम शुक्ला ने बताया कि पुलिस के मॉनिटरिंग सेल, कोर्ट मुहर्रिर महिला आरक्षी रोली देवी व थाना छपिया के पैरोकार मुख्य आरक्षी भोलानाथ की तरफ से मामले की सशक्त व प्रभावी पैरवी की गयी। 

इस पैरवी के चलते अपर सत्र न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट कोर्ट ने आरोपी मूसड़ा उर्फ सलमान उर्फ अशफाक को दोषी ठहराते हुए उसे एक साल के आश्रम कारावास की सजा सुनाई है और उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

यह भी पढे़ं: बहराइच: खलिहान की जमीन से पुलिस ने हटवाया कब्जा, कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने की कार्रवाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म