हरदोई: परीक्षाफल और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बोले बीईओ- आज के बच्चे, कल का भविष्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। आज के बच्चे, कल का भविष्य है, बच्चे भले ही मतदान न करते हो, लेकिन लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकते है। प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर में परीक्षाफल और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पहु़चे बीईओ बावन आरके द्विवेदी ने बच्चों से कहा कि वे अपने-अपने अभिभावकों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित कर देश को और शक्तिशाली देश बनाएं।

बावन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर में शनिवार को परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पहुंचे बीईओ श्री द्विवेदी ने बच्चों से कहा कि वे देश का अच्छा नागरिक बन कर देश सेवा में योगदान दें,लेकिन शिक्षा के बगैर ऐसा मुमकिन नहीं हो सकता, इस लिए खूब मन लगा कर पढ़ाई करें।

परिषदीय स्कूलों के शैक्षिक स्तर को और ऊंचा करने के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही है। उन्होनें शिक्षक और शिक्षिकाओं से कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। बीईओ श्री द्विवेदी ने मतदान के बारे में कहा कि शत-प्रतिशत मतदान देश को पूरे विश्व मे अग्रणी बना सकता है। इसके लिए ज़रूरी है कि शत-प्रतिशत मतदान के लिए बच्चे अपने-अपने अभिभावकों को प्रेरित करें।

इस बीच प्रधानाध्यापिका तरन्नुम खातून ने स्थानांतरण होने के बाद विद्यालय पहुंची सहायक अध्यापिका अर्षिता सैनी को कुशल शिक्षिका के तौर पर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका रेहाना नसरीन, रुचि पुरी,प्रभा पाण्डेय, शिक्षामित्र प्रशांत कुमार अवस्थी, राकेश कुमार वर्मा व प्रबंध समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-सहारनपुर: किशोर की चाकू से गोदकर हत्या, पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी

संबंधित समाचार