Fatehpur Crime: हंसी-मजाक करना पड़ा था महंगा; बुजुर्ग की भतीजों ने ही कर दी थी पिटाई: मौत, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में 27 मार्च की रात बुजुर्ग की पिटाई से मौत के मामले में पुलिस ने भतीजों व पौत्र पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर निवासी सरजू प्रसाद (65) भतीजी की पुत्री के छठी संस्कार में गए थे। जहां खाने के दौरान हंसी मजाक पर भतीजों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद भतीजों ने घर में सरजू और उसके परिवार के  सदस्यों को पीटा था। पिटाई से सरजू की हालत गंभीर हो गई थी। उनकी कानपुर हैलट में मौत हो गई थी। 

मृतक के पुत्र सूर्य प्रकाश ने पिता के भतीजे रंजीत, इंद्रजीत, विकास, अजय व पौत्र मनीष के खिलाफ घर में घुसकर पिटाई से मौत की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि पांचो के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी गांव से भागे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Unnao: गंगा मेला में जमकर उड़ा अबीर और गुलाल; खेली गई कपड़ा फाड़ होली, एक-दूसरे को रंगने में नहीं छोड़ी कोई कसर

 

संबंधित समाचार