रायबरेली: निगरानी समिति ने बालक-बालिका आश्रय गृह का किया औचक निरीक्षण, बातचीत कर जाना हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। जनपद न्यायाधीश तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में न्यायिक अधिकारियों की समिति के द्वारा बालक आश्रय गृह व बालिका आश्रय गृह स्थित चक धौरहरा रायबरेली का औचक निरीक्षण किया गया। समिति की अध्यक्षा अपर जिला जज रचना सिंह, सदस्य अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमाशंकर कहार व सदस्य प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनव जैन द्वारा गांधी सेवा निकेतन के आश्रय गृह में आवासित बालक एवं बालिकाओं से बातचीत करके उनका हाल-चाल जाना गया। 

आश्रय गृह में रहने वाले बालक एवं बालिकाओं द्वारा समिति को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। समिति के द्वारा आवासित बालक-बालिकाओं के शैक्षणिक, मानसिक व सामाजिक विकास हेतु मिलने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।

समिति द्वारा आश्रय गृह के बालिकाओं व बालकों के नियमित चिकित्सकीय जांच कराये जाने के भी निर्देश दिये गये। इस दौरान प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि बालिकाओं के अल्पवयस्कता को देखते हुए नियमित काउंसिंलिग कराये। इस मौके पर पराविधिक स्वयं सेवक मनोज कुमार प्रजापति, पूनम सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढे़ं: अयोध्या: रामलला का दर्शन करने पहुंचे वकीलों ने जमकर काटा बवाल, इस वजह से जताई नाराजगी

संबंधित समाचार