अयोध्या: रामलला का दर्शन करने पहुंचे वकीलों ने जमकर काटा बवाल, इस वजह से जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम लला के दर्शन को पहुंचे वकीलों ने जमकर बवाल काटा। राम गुलेला दर्शन मार्ग पर रोके जाने के बाद नाराज वकीलों ने बैरिकेडिंग गिरा दी। वकीलों ने जबरन राम गुलेला बैरिकेडिंग पार कर राम लला के परिसर में प्रवेश किया। राम लला का दर्शन करने के बाद निकले वकीलों ने प्रशासनिक इंतजाम को लेकर नाराजगी व्यक्त की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष पारस नाथ पांडेय ने कहा कि एक महीने पहले प्रार्थना पत्र देने के बावजूद यहां भारी अव्यवस्थाएं मिली हैं।

यह भी पढ़ें:-सहारनपुर: किशोर की चाकू से गोदकर हत्या, पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी

संबंधित समाचार