रायबरेली: युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बछरावा थाना क्षेत्र के नीमटीकर गांव का रहने वाले युवक जीतू पुत्र जयप्रकाश ने शुक्रवार की देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घर में मौजूद उसकी छोटी बहनों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। घर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक घटना के वक्त युवक की मां मौसी के घर गई थी। वहीं पिता मजदूरी के काम से बाहर गया था। घर में दोनों बहने ही मौजूद थी। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। थानाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढे़ं: अयोध्या: रामलला का दर्शन करने पहुंचे वकीलों ने जमकर काटा बवाल, इस वजह से जताई नाराजगी

संबंधित समाचार