'तुझे बरेली से उठवा दूंगा, मेरी अंडरवर्ल्ड डॉन तक पहुंच', मौलाना ने लगाई सुरक्षा देने की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी को ई-मेल पर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसकी मौलाना ने थाना कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी है। 

जिसमें कहा गया है कि कट्टरपंथी विचारधारा और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता शहनवाज़ कुरैशी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है, जिसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अपने व परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि वह एक धार्मिक और सामाजिक व्यक्ति हैं, जो सुन्नी सूफी बरेलवी मुसलमानों का नेतृत्व करते हैं। इसके साथ ही वह मुस्लिम मुद्दों और देशहित में किए गए भारत सरकार के कार्यों की सरहाना भी करते हैं। 

जिसमें बीते दिनों केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए सीएए कानून का समर्थन करते हुए उन्होंने समर्थन किया था, साथ ही वीडियो जारी कर भारतीय मुस्लिम समुदाय के हित में इस कानून को बताते हुए किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की थी। इसके बाद खुद को लखनऊ निवासी सपा कार्यकर्ता बताते हुए शहनवाज कुरैशी नाम के एक शख्स ने मोबाइल पर गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दीं। 

जिसमें मौलाना से कहा कि अगर दोबारा मीडिया में कोई बयान दिया तो तुझे मैं बरेली से उठवा दूंगा, मेरी पहुंच अंडरवर्ल्ड डॉन तक है। इसके साथ ही शहनवाज ने मौलाना को मेल पर भी धमकी दी है। फिलहाल इस मामले की एआईएमजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग के साथ परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: घर में घुसकर दूसरे समुदाय के युवक ने महिला से किया दुष्कर्म, विरोध पर बेटे को पीटा

 

संबंधित समाचार