Unnao: गंगा मेला पर आयोजित कार्यक्रम में कवियों ने कविताओं से बांधा समां; श्रोताओं को किया मंत्र मुग्ध
उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट स्थित बालूघाट नमामि गंगे पार्क में आयोजित काव्य रस की फुहारों में लोग सराबोर हो गये। गंगामेला समारोह में दूर-दराज से आये एक दर्जन कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। नगर में होली गंगा मेला की परम्परा को जारी रखते हुए आनंद घाट पर रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन में कवियों द्वारा वीर रस के साथ हास्य रस पर कविता पाठ किया गया।
.jpg)
गंगा मेला के अवसर पर बालूघाट पर नित्य गंगाआरती सेवा समिति की ओर से सार्वजनिक होली गंगामेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के अलावा अन्य स्थानों से आए कवियों व गजल गायकों द्वारा पेश की गई कविताओं व गजलों ने कार्यक्रम में आए लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर लगी चाट आदि दुकानों पर महिलाओं व बच्चों की भारी भीड़ देखी गई। कार्यक्रम की शुरूआत फाग गायन से हुई।
शाम चार बजे नगर के अलावा अन्य स्थानों से आए कवियों का स्वागत मंडल की शिल्पी राकेश दीक्षित ने किया। उन्होंने कहा के बालूघाट पर प्रतिवर्ष इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसके बाद लखनऊ के रामकिशोर तिवारी ने कविता के माध्यम से बताया कि सभी दिशाओं में घुला होली का मकरंद महक उठा उपवन देश में होली हैं। कवित्री शीतल बाजपेई ने कहा कि दसो दिशाएं खोज की ढूंढा चारों धाम मन का रावण मार दो पा जाओगे राम।
जिसके बाद दिल्ली के विवेक कुशवाहा, राघव यादव, फतेहपुर के समीर शुक्ला, उन्नाव की प्रियंका शुक्ला, कानपुर के के अग्निहोत्री, अंसार कांबरी, अंशुमान दीक्षित, लखनऊ के सिद्धार्थ शुक्ला, शुक्लागंज के शिवांश शुक्ला सरस, महेंद्र विश्वकर्मा ने कविताओं के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों पर कटाक्ष किया। इस दौरान शाम 5 बजे गंगा की महाआरती की गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। जिसके बाद कलाकारों ने राधा कृष्ण की मनोरम झांकियां प्रस्तुत की।
इस दौरान मौजूद लोगों ने फूलों की होली खेली। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर लगी चाट आदि की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ देखी गई। वहीं बच्चे भी अपने मनपसंद खिलौना खरीदने के लिए मेला में लगी दुकानों उमड़ पड़े। रंगबिरंगी रोशनी से पूरा कार्यक्रम स्थल रात तक जगमगाता रहा। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार गंगा मेला में भारी भीड़ उमडी।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे, प्रतिनिधि संदीप पांडे, कमल वर्मा, जगन्नाथ कुशवाहा, डॉ. महेश चंद्र शुक्ला, केदार तिवारी, केदार सिंह, शिवराम राजपूत, सूर्य कुमार बाजपेई, ध्रुव अवस्थी, आदित्य त्रिपाठी, सुरेश तिवारी, दुर्गा तिवारी, विकास मिश्रा, विनय तिवारी, अभिषेक शुक्ला, अभिषेक तिवारी, अमरेन्द्र गुप्ता, जैनेन्द्र शुक्ला, राजू पंडा समेत अन्य लोग मौजद रहे।
