लखनऊ: मंगेतर का शारीरिक शोषण कर तोड़ा रिश्ता, विभूतिखंड पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विभूतिखंड थाना अंतर्गत युवती से मंगनी करने के बाद मंगेतर ने उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाए। फिर कुछ दिनों बाद आरोपी ने बहानेबाजी कर रिश्ता तोड़ दिया। मंगेतर की हरकत से आहत होकर युवती ने विभूतिखंड थाने में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उस पर एफआईआर दर्ज कराई है।

विभूतिखंड प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह के मुताबिक, क्षेत्र की रहने वाली युवती (24) ने गोसाईंगज के बलिया सदरपुर निवासी आदित्य यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में युवती ने बताया कि आदित्य उसका दूर का रिश्तेदार है। वर्ष 2019 में पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान आदित्य से उसकी दोस्ती हुई थी। जिसके बाद से दोनों अक्सर बातचीत करने लगे। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का इरादा किया। इस पर उनके परिजन राजी हो गए और उनकी मंगनी करा दी गई। 

युवती का आरोप है कि एक दिन वह घर पर अकेली थी। तभी मंगेतर उसके घर पर पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाए। इस घटना के बाद से मंगेतर अक्सर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। युवती का कहना है कि कुछ माह से मंगेतर ने उससे दूरी बना लिया। 

पूछने पर मंगेतर ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। सम्बन्धित थाने में लिखित शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद युवती ने  डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह से शिकायत की, जिनके निर्देश के बाद विभूतिखंड पुलिस ने मंगेतर पर दुष्कर्म की धारा में एफआईआर दर्ज की है।

यह भी पढ़ें:-Video: गरमाया मुख्तार की मौत का मामला, पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने उठाया सवाल, कहा- पुलिस कुछ भी कर सकती है, हो सीबीआई जांच

संबंधित समाचार