रायबरेली: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, अधीनस्थों को दिए अहम निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए आईटीआई कॉलेज गोरा बाजार में स्ट्रांग रूमो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए की सभी स्ट्रांग रूमो को व्यवस्थित कर लिया जाए। 

उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएं, यह सुनिश्चित कराया जाए कि कैमरे नियमित रूप से कार्य करें। सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए। किसी भी अनजान व्यक्ति को स्ट्रांग रूम तक आने ना दिया जाए। 

उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में साफ सफाई और प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही खिड़की दरवाजो और फर्श को सुदृढ़ कराया जाए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, ईओ नगरपालिका के अतिरिक्त आईटीआई कॉलेज प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

यह भी पढे़ं: बलरामपुर: हत्या के मामले में पिता और दो बेटों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, लगाया 40 हजार का अर्थदंड

संबंधित समाचार