6 साल पहले भी मुख्तार को पड़ा था दिल का दौरा, पीजीआई में कराया गया था भर्ती, परिवार ने लगाया था जहर देने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सजा हफ्ता माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है।  मुख्तार को यह दौरा पहली बार नहीं आया, इससे पहले भी वह इस बीमारी से जूझ चुका है। छह साल पूर्व उसे मुख्तार को दिल का दौरा पड़ा था। उसे एसजीपीजीआई अस्पताल कड़ी सुरक्षा के बीच भर्ती कराया गया था। उस वक्त भी माफिया के परिजनों ने जहर देने का आरोप लगाया था। 

छावनी में बदल गया था पीजीआई 

9 जनवरी 2018 को मुख्तार को बांदा के जेल में दिल का दौरा पड़ा था। मुख्तार की पत्नी अफशां उनसे मिलने बांदा जेल गई थीं, जहां अचानक दोनों की दिल का दौरा पड़ने से तबीयत बिगड़ गई। भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई अस्पताल पहुंचाया गया। उस वक्त बांदा से दो अलग अलग एंबुलेंस में दोनों को लखनऊ लाया गया था। इस दौरान माफिया मुख्तार अंसारी के साथ उनके दोनों बेटे भी मौजूद थे। उस दौरान अस्पताल के अंदर और बाहर भी भारी फोर्स की वजह से परिसर पूरा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। 

सीने में दर्द की बीमारी

पीजीआई में उनके इलाज के लिए पहले से सभी डॉक्टर को अलर्ट कर दिया गया था। यह सब देखते हुए सुरक्षा के सख्त इंतेजाम किये गए। मुख्तार के साथ उनकी पत्नी को एमआईसीयू में रखा गया था। डॉ पीके गोयल कार्डियोलोजिस्ट की देख रेख में उनका इलाज किया गया। मुख्तार अंसारी को बेहतर इलाज के लिए हार्ड के वार्ड में शिफ्ट किया गया था। अस्पताल के डाक्टर केएल पांडे का कहना था कि सीने में दर्द की बीमारी है। मुख्तार मधुमेह और बीपी के भी मरीज हैं, जिसके लिए उनकी दवाईयां चल रही थी।

परिवार ने लगाया था जहर देने का आरोप

जांच में सामने आया था कि मुख्तार जेल में पत्नी के साथ चाय पी रहे थे। चाय पीने के कुछ ही देर बाद वे बेहोश होकर गिर पड़े। उनकी पत्नी भी बेसुध हो गईं। मुख्तार अंसारी के परिवारीजनों जेल प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया था। उनका कहना है कि मुख्तार अंसारी को चाय के साथ कुछ दिया गया था। चाय पीने के बाद ही अंसारी की तबीयत बिगड़ गई, हालांकि यूपी के जेल मंत्री ने मुख्तार अंसारी के परिवार के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

यह भी पढ़ें:-Video: गरमाया मुख्तार की मौत का मामला, पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने उठाया सवाल, कहा- पुलिस कुछ भी कर सकती है, हो सीबीआई जांच

संबंधित समाचार