गोंडा: 11 साल बच्ची संग किशोर ने की हैवानियत, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
गोंडा, अमृत विचार। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11 साल की के साथ हैवानियत किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़िता के पड़ोस का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 15 वर्ष है। बताया जा रहा है कि दोनों एक साथ पीड़िता के घर पर ही खेल रहे थे घटना के वक्त पीड़िता के परिजन घर से बाहर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
