बरेली: पोलिंग बूथ तक जाने वाली खराब सड़कों को ठीक करने के निर्देश
बरेली,अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ तक पहुंचने में खराब सड़कें बाधा बन सकती हैं। डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान खराब सड़कें मिलने पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
कुछ इस तरह की स्थिति जिले की अन्य विधानसभाओं में भी है। शनिवार को पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ने प्रांतीय खंड के एक्सईएन नारायण सिंह को जिले में बनाए गए सभी पोलिंग बूथों को जाने वाली सड़कों का भ्रमण करने के निर्देश दिए। जिन सड़कों पर गड्ढे मिलें, उन्हें चिह्नित कर इसकी महीने दुरुस्त करें।
ये भी पढ़ें-बरेली: छात्रा का अश्लील वीडियो किया वायरल, बना रहे शादी का दबाव
