बरेली: साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 72 हजार, रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एक बैंक के एक खाताधारक का साइबर ठगों ने खाता हैक कर 75 हजार रुपये उड़ा लिए। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सनौआ गांव में रहने वाले अजमाईल खां ने बताया कि उनका खाता एचडीएफसी बैंक में है।

साइबर ठगों ने जालसाजी कर उनके खाते से 72 हजार रुपये साफ कर लिए। बैंक से रकम कटने का मेसेज पहुंचा तो वह हैरान रह गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की मगर सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की। इंस्पेक्टर राधे श्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-बरेली: बच्ची की हत्या में सौतेली मां को आजीवन कारावास

संबंधित समाचार