Kanpur: श्रीलंका में चीनी की मिठास बढ़ाएंगे विशेषज्ञ...अप्रैल के पहले सप्ताह में NSI आएंगे वहां के प्रतिनिधि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीलंका में चीनी की मिठास बढ़ाएंगे विशेषज्ञ

कानपुर, अमृत विचार। श्रीलंका में चीनी की मिठास बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) के विशेषज्ञ अपना योगदान देंगे। इसके लिए राष्ट्रीय शर्करा संस्थान और श्रीलंका से आने वाले प्रतिनिधियों के बीच जल्द ही एमओयू साइन होने वाला है। अप्रैल के पहले सप्ताह में वहां का प्रतिनिधिमंडल शहर आ रहा है। 

इस दौरान संस्थान में मौजूद उच्च तकनीक के उपकरणों और गन्ने व चीनी के विषय पर हो रहे कार्यों और शोध पर भी चर्चा होगी। श्रीलंका की गन्ने की खेती और वहां की स्थितियों के बारे में भी संस्थान के विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे। संस्थान के निदेशक डॉ. डी स्वाईन ने कहा कि एमओयू की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बायोकेमेस्ट्री की प्रो. डॉ. सीमा परोहा ने बताया कि वहां की इकाइयों और गन्ने की खेती को बेहतर किए जाने के उपाय किए जाएंगे। जल्द ही वहां का एक और प्रतिनिधि मंडल संस्थान आएगा जिनके सदस्यों को यहां पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

माना जा रहा है कि नए सत्र से संस्थान में श्रीलंका के 15 से 20 छात्र प्रवेश लेने के लिए आ सकते हैं। यह छात्र यहां पर गन्ने की बेहतर खेती के तरीके और शुगर मिलों में तकनीक के विस्तार के गुर सीखेंगे। एनएसआई में इससे पहले नाइजीरिया, फिजी और इंडोनिशिया के प्रतिनिधि भी आकर गन्ने की उन्नत खेती के लिए टिप्स ले चुके हैं।

ये भी पढ़े- Kanpur Ganga Mela: छतोंं से रंग बरसाते रहे होरियारे...निकला रंग का ठेला, मस्ती में मगन दिखे लोग, कुछ ऐसा होता है शहर का गंगा मेला, देखें- PHOTOS

संबंधित समाचार