Kanpur Ganga Mela: छतोंं से रंग बरसाते रहे होरियारे...निकला रंग का ठेला, मस्ती में मगन दिखे लोग, कुछ ऐसा होता है शहर का गंगा मेला, देखें- PHOTOS

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में गंगा मेला पर लोग जमकर रंग खेल रहे

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में ऐतिहासिक गंगा मेला का पर्व मनाया जाता है। हटिया स्थित रज्जन बाबू पार्क में तिरंगा फहराने के बाद गुलाल उड़ा तो इंद्रधनुषी छटा छा गई। शहर में ऐतिहासिक रंग का ठेला निकला। बच्चे से लेकर बूढ़े तक रंग खेलते नज़र आये। 

IMG-20240330-WA0049

बता दें कि, भैंसा ठेला, ऊंट, ट्रैक्टर ट्राली पर सवार हो रंग बरसाते होरियारे निकले और पूरे शहर में होली खेली गई। पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी के तिरंगा फहराते ही भारत माता की जय..होली है की गूंज के बीच रंग बरसने लगा।

IMG-20240330-WA0053

होरियारे जल संस्थान की हाई प्रेशर जेट मशीन से लगभग 70 ड्रमों में रखे रंग की बौछार करते होली है... चिल्लाए, तो छतों से महिलाओं और बच्चों ने रंग बरसाने शुरू कर दिए।

IMG-20240330-WA0036

इसके साथ ही गीत और गानों में लोग थिरकते नज़र आए। बिरहाना रोड, मेस्टन रोड, घंटाघर समेत कई इलाकों में गंगा मेला पर लोग रंग खेलते नज़र आए। इस दौरान छतों से भी लोगों ने खूब रंग बरसाया। 

IMG-20240330-WA0032

ये भी पढ़े- Ganga Mela 2024: Kanpur का प्रसिद्ध गंगा मेला...आज निकलेगा रंग का ठेला, होरियारों की फौज तैयार

संबंधित समाचार