अमेठी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने में कर रही देरी, विलंब से कार्यकर्ता हो रहे निराश, बीजेपी ने स्मृति पर लगाया दांव!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पार्टी को जीत दिलाने को स्मृति लगातार कर रहीं दौरे, ले रहीं जनता और कार्यकर्ताओं का हाल 

असमंजस से जूझ रही कांग्रेस, कार्यकर्ता चाहते हैं राहुल या प्रियंका लडे़ं यहां से चुनाव, अब आराधना मिश्रा के चुनाव लड़ने के भी लग रहे कयास

अमेठी, अमृत विचार। लोकसभा अमेठी सीट से जहां भाजपा आलाकमान द्वारा एक बार फिर स्मृति ईरानी पर जीत का भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है तो वही अभी तक कांग्रेस पार्टी द्वारा अमेठी सीट से अपना पत्ता नही खोला गया है। जबकि कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा से यहाँ चुनाव लड़ने की लगातार मांग करते चले आ रहे हैं।

स्मृति ने फूंका जीत सुनिश्चित करने का चुनावी बिगुल

वही भाजपा आलाकमान द्वारा एक बार फिर अमेठी सीट से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद अमेठी की पूर्व सांसद भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी लगातार अमेठी दौरे पर है लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से मुलाकात व भाजपा कार्यकर्ताओं के सुख-दुःख में शामिल हो रही हैं। साथ ही जनपद स्तर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर विपक्ष को घेरने व जीत सुनिश्चित करने का मंत्र दे रही हैं। साथ ही लोकसभा क्षेत्र के मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए मुस्लिम समुदाय के साथ बैठक कर रही हैं। जिससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में निराशा

अमेठी सीट से कांग्रेस आलाकमान द्वारा अभी तक प्रत्याशी नही घोषित किये जाने से जहां कांग्रेसी कार्यकर्ता खासा निराश और हताश है तो अमेठी की जनता को भी कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित करने का बेसब्री से इंतजार है। अब देखना होगा कि हर बार की तरह गांधी परिवार का सदस्य ही अमेठी से प्रत्याशी होगा या पार्टी न अन्य किसी बड़े नेता पर दांव लगाती हैं। यह भी माना जा रहा है प्रत्याशी घोषित करने में देरी कांग्रेस की इस सीट से जीत दर्ज करने की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। 

आराधना मिश्रा को प्रत्याशी बनाने की अटकलें

पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ के रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक कांग्रेस के वरिष्ठ व विश्वसनीय नेता प्रमोद तिवारी की पुत्री आराधना मिश्रा 'मोना' को अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव नही लड़ते हैं तो पार्टी आराधना मिश्रा को प्रत्याशी बना सकती हैं जो कि भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

Untitled-28 copy

यह भी पढे़ं: गोंडा: जीआरपी एसपी ने परखी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा, मातहतों को पढ़ाया कर्त्तव्य निष्ठा का पाठ

संबंधित समाचार